चंदवा के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

चंदवा के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

चंदवा  के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  चंदवा थाना क्षेत्र के रुद मूर्तिया गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने घर के अंदर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, देवदीप प्रजापति की पल्सर 125 (संख्या जेएच 08 जे 0523) उनके घर की चहारदीवारी के भीतर खड़ी थी, जिसे चोरों ने निशाना बनाया.

भुक्तभोगी देवदीप प्रजापति ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह सोमवार रात भी अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी कर सो गए थे. मंगलवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो बाइक गायब थी और चहारदीवारी का दरवाजा खुला मिला. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया.

इस संबंध में भुक्तभोगी ने चंदवा थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है, ताकि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा सके.

गौरतलब है कि चंदवा क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. बीते एक सप्ताह के भीतर सासंग एवं आसपास के क्षेत्रों से तीन बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें: आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

झारखंड

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

झारखंड

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

₹80 लाख में होगा डीवीसी अस्पताल का जीर्णोद्धार, परियोजना प्रधान ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

झारखंड

₹80 लाख में होगा डीवीसी अस्पताल का जीर्णोद्धार, परियोजना प्रधान ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

जेहलीटाड़ निवासी जौहर अंसारी उर्फ जॉन 30 मार्च से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

झारखंड

जेहलीटाड़ निवासी जौहर अंसारी उर्फ जॉन 30 मार्च से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार