रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि पड़ोसी के घर का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसकी चपेट में आने से 65 वर्षीय सुखलाल पाड़ेया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग को आनन-फानन में सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि PI पुलिस इनफॉरमेशन उपलब्ध नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया बुधवार को नहीं हो सकी. अब शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा.
घटना की सूचना मिलते ही खुंटपानी पंचायत समिति के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने की बात कही.गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है. ग्रामीणों ने जर्जर और असुरक्षित मकानों की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: गांडेय के देवनडीह में सहिया चयन को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, प्रक्रिया स्थगित