चाकू से हमला

रांची: स्कूल के बाहर 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी ने 20 बार बेरहमी से घोंपा चाकू और फिर किया सरेंडर

संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर दिनदहाड़े एक 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला किया गया.

By : News11 Bharat
रांची: स्कूल के बाहर 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी ने 20 बार बेरहमी से घोंपा चाकू और फिर किया सरेंडर

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची से एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है. मांडर थाना क्षेत्र में कल गुरुवार को संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर दिनदहाड़े एक 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला किया गया. आरोपी ने बच्चे पर 1 या 2 बार नहीं, बल्कि 20 बार लगातार बेरहमी से चाकू से हमला किया. छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए कांस्टेंट लेवल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

लीव-इन-पार्टनर को परेशान करने का आरोप 

इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बच्चे पर हमला करने के बाद आरोपी युवक ने खुद ही मांडर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया. आरोपी की पहचान मलती गांव निवासी सुमित उरांव के रूप में हुई है. वहीं घायल छात्र भी उसी गांव का रहने वाला है, जिसका नाम प्रवीण साहू बताया गया है. आरोपी युवक ने आरोप लगाया कि प्रवीण साहू उसकी लीव-इन-पार्टनर को परेशान करता था. 

छात्र के दोनों फेफड़े क्षतिग्रस्त

इधर अस्पताल में भर्ती घायल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. उसके दोनों फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए और चाकू शरीर में ही धंस गया था. सर्जन डॉ. जेआर. कृष्णन और उनकी टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर शरीर में धंसे चाकू को बाहर निकाला. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के दोनों फेफड़े पिचक गए थे, जो जानलेवा स्थिति थी. हालांकि समय रहते ऑपरेशन कर छात्र की जान बचाने का प्रयास किया गया है. 

पहले भी हुई है दोनों की मारपीट 

मामले की जांच में पुलिस को घायल छात्र के परिजनों ने बताया कि सुमित ने पहले भी प्रवीण के साथ कई बार मारपीट की थी. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और घर भी आसपास ही है. घटना की सूचना पर खलारी डीएसपी आरएन. चौधरी, इंस्पेक्टर जय प्रकाश राणा और थाना प्रभारी मनोज करमाली मौके पर पहुंचे. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले की वास्तविक वजह और दोनों के बीच पुराने विवाद की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, खोजबीन जारी
 
संबंधित सामग्री

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता राजू टुडू ने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है, उनका दावा है शनिवार की रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है.