8.86 एकड़ जमीन घोटाला

8.86 एकड़ जमीन घोटाला: आज PMLA कोर्ट में पेश नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन, व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट

जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पीएमएलए की विशेष कोर्ट में उपस्थित नहीं होंगे.

By : News11 Bharat
8.86 एकड़ जमीन घोटाला: आज PMLA कोर्ट में पेश नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन, व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पीएमएलए की विशेष कोर्ट में उपस्थित नहीं होंगे. इस संबंध में हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट में नई वकालतनामा दाखिल की गई है, जिसमें व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मांगी गयी है. हालांकि मामले में अन्य सभी आरोपी आज कोर्ट में उपस्थित रहेंगे. 

बताते चलें 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 23 जुलाई को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. इस संबंध में कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का सख्त निर्देश दिया था. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हुई थी गिरफ्तारी 

मालूम हो इस जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी गिरफ्तारी हुई थी. सीएम हेमंत सोरेन करीब 5 महीने बिरसा मुंडा जेल में थे. 31 जनवरी 2024 को उनको गिरफ्तार किया गया था और 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए थे.

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.