साइकिल वितरण

उच्च विद्यालय चरघरा में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत 59 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक उपस्थित थे

By : Pramod Kumar , Rani Thakur
उच्च विद्यालय चरघरा में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत 59 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय डेस्क: गांडेय प्रखंड के बरमसिया-1 पंचायत अंतर्गत चरघरा गांव स्थित उच्च विद्यालय चरघरा में शुक्रवार को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 8 के सभी 59 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक उपस्थित थे. प्रमुख राजकुमार पाठक, पंचायत समिति सदस्य अब्बास अंसारी सहित अन्य लोगों ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया.

इस अवसर पर प्रमुख राजकुमार पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें. उन्होंने बच्चों से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की.

मौके पर दिनेश राय, नंदकिशोर राय, मोहन हाजरा, विद्यालय के शिक्षक पवन पांडेय, गुलाब मंडल, सुनील मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.