साइकिल वितरण

खरगाड़ा और करीमनडीह के 31 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, एसडीओ ने किया वितरण

सरकार की इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खरगाड़ा और करीमनडीह के 31 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, एसडीओ ने किया वितरण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिला के हैदरनगर प्रखंड परिसर हैदरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खरगाड़ा एवं करीमनडीह विद्यालय के 31 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में हुसैनाबाद एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और उनकी पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी.

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की. इस अवसर पर हैदरनगर बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, सीओ संतोष कुमार, डालसा सचिव राकेश रंजन, पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय, मुखिया कमल कुमार पासवान, समाजसेवी नावाजिश खान, उपमुखिया सूरज कुमार, राजू खान, शिक्षाविद राजू कुमार सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पलामू में प्रमंडलीय बैठक, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.