न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए निकले खादगढ़ा कांटाटोली इलाके के तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया हैं. पुलिस जांच के दौरान तीनों बच्चों को रांची रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे घर से नाराज होकर निकले थे और रांची से बाहर जाने की तैयारी में थे. बरामद बच्चों में से एक ने पुलिस को बताया कि बुरी आदतों की वजह से उसके माता-पिता ने उसे डांटा और पीटा था. इसी बात से नाराज होकर वह अपने दो साथियों के साथ घर छोड़कर निकल गया था.
यह भी पढ़े: ओरमांझी के मां ज्वेलर्स ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, CCTV पर स्प्रे कर चोर फरार