आत्महत्या

गुमला में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दाउदनगर में कल बुधवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

By : Dipali Kumari
गुमला में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क: 
गुमला थाना क्षेत्र के दाउदनगर में कल बुधवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दाउदनगर निवासी विनीत एक्का के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना के एसआई मंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

अवसाद में था युवक 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विनीत अपने माता-पिता के साथ लंबे समय तक चेन्नई में रहता था. पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद पूरा परिवार गुमला आकर बस गया लेकिन विनीत का मन यहां नहीं लग रहा था. वह दोबारा चेन्नई जाकर रहने की इच्छा जताता था. इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से अवसाद में रहने लगा था.
बताया गया कि कल बुधवार की शाम करीब 7 बजे उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां उसे बुलाने पहुंचीं. दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो विनीत फंदे से लटका हुआ था. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: खेतों में धान रोपनी करने पहुंची पूर्व विधायक सीता सोरेन, कहा- कृषि क्षेत्र को अनदेखा कर रही सरकार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.