गैंगरेप

गुमला: 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान रिम्स में मौत 

इलाज के क्रम में बच्ची ने आज शनिवार को दम तोड़ दिया. बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

By : Dipali Kumari
गुमला: 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान रिम्स में मौत 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
गुमला जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले की एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत हो गयी. बच्ची का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में बच्ची ने आज शनिवार को दम तोड़ दिया. बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का आरोप है कि 4 से 5 लड़कों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार को काफी देर से लापता थी. परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इसी बीच रात करीब 7:30 बजे कुछ लड़कों ने बच्ची को घर के पास लाकर छोड़ दिया. वह अर्धनग्न अवस्था में बेसुध पड़ी थी. किशोरी कुछ भी बताने में असमर्थ थी.

परिजन तत्काल उसे घर के अंदर ले गए. वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थी. उसके गले व शरीर में चोट के निशान थे. वहीं उसके आंतरिक अंगों से खून का रिसाव हो रहा था. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे रात में ही कोलेबिरा अस्पताल लेकर गए जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे उसे रिम्स रेफर किया गया.

पूरे मामले में सबसे चिंता जनक बात यह रही की पुलिस उसके साथ नहीं थी. परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पालकोट थाना को दी गई थी. पालकोट पुलिस व एक महिला पुलिस को साथ में रहना था उसका मेडिकल करना था लेकिन यह प्रक्रिया भी नहीं की गई. 

संबंधित सामग्री

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद, नियम तोड़ने वाले पर हुई कार्रवाई<br/><br/>

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

उमाशंकर अकेला ने चौपारण स्थित अपने आवास पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एमटीएफसी की टीम ने जीती