नसीहत

जेल से छूटे 117 अपराधियों की चैनपुर थाने में परेड, एसपी पलामू ने दी चेतावनी और मुख्यधारा में लौटने की नसीहत

पलामू एसपी बोले– सुधार का रास्ता चुनिए वरना होगी सख्त कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जेल से छूटे 117 अपराधियों की चैनपुर थाने में परेड, एसपी पलामू ने दी चेतावनी और मुख्यधारा में लौटने की नसीहत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11 भारत 

पलामू /डेस्क: ​कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पलामू पुलिस द्वारा चैनपुर थाने में एक विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत जेल से बाहर आए कुल 117 दागियों को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई गई. थाना हाजिर हुए इन लोगों में आर्म्स एक्ट के 33, हत्या के 26, चोरी के 15, लूट के 15 और विभिन्न अन्य मामलों में नामजद 28 लोग शामिल रहे.

​मौके पर मौजूद पलामू एसपी कपिल चौधरी ने सभी दागियों से आमने-सामने बातचीत की और उनके मौजूदा कामकाज व दिनचर्या का ब्योरा लिया. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि जुर्म का रास्ता तबाही की तरफ ले जाता है, जिससे न केवल खुद का जीवन बर्बाद होता है बल्कि पूरा परिवार भुगतता है. इसलिए पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए सही राह पर लौटें और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह समाज में रहें.

​एसपी ने साफ हिदायत दी कि शांतिपूर्वक जीवन जीने वालों को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि किसी ने भी दोबारा जरायम की दुनिया में कदम रखा तो पुलिस उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कदम उठाएगी. पुलिस के मुताबिक इस कवायद का मकसद जेल से छूटे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें अपराध का दलदल छोड़कर मुख्यधारा में वापस लाना है.

​परेड के दौरान एसडीपीओ राजेश कुमार यादव, थाना प्रमुख लालजी, स्थानीय पुलिस अफसर, बल के जवान और चौकीदार मुख्य रूप से मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की जिला बैठक में सैन्य कल्याण संबंधी दी गईं जानकारियां

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.