स्वास्थ्य व्यवस्था

मनोहरपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा 'सफेद हाथी' साबित, 3 में से 3 गाड़ियां खराब

सुदूरवर्ती गांवों के मरीजों को समय पर नहीं मिल रही सुविधा, लोगों में रोष

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मनोहरपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा 'सफेद हाथी' साबित, 3 में से 3 गाड़ियां खराब

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आपातकाल में जीवन बचाने वाली झारखंड सरकार की निःशुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा मनोहरपुर में बदहाली का शिकार हो गई है. सीएचसी परिसर में खड़ी तीनों 108 एंबुलेंस खराब पड़ी हैं, जिसके कारण जरूरतमंद मरीजों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है.

एंबुलेंस पर "दुर्घटना एवं आपातकालीन स्थिति में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 पर डायल करें" लिखा हुआ है. इसके अनुसार दुर्घटना, सर्पदंश, प्रसव, हृदयाघात या किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में 108 पर कॉल करने पर 24x7 निःशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाती है.

मरीज हो रहे परेशान 

जमीनी हकीकत इसके उलट है. सीएचसी में खड़ी तीनों एंबुलेंस खराब होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और सुदूरवर्ती गांवों से आने वाले रेफर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से कई बार मरीजों को निजी वाहनों से महंगे किराए पर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है.

कर्मी भी परेशान 

एजेंसी द्वारा संचालित निःशुल्क 108 एंबुलेंस सेवा की इस कुव्यवस्था से एंबुलेंस कर्मी भी प्रभावित हैं. उनकी भी शिकायत है कि गाड़ियों के रखरखाव के अभाव में सेवा बाधित हो रही है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर फेल हो रही है. लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि खराब एंबुलेंसों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए ताकि आपातकाल में लोगों की जान बचाई जा सके.

यह भी पढ़ें: नशे की तस्करी और अवैध हथियारों पर पलामू पुलिस का 'डबल एक्शन', देशी कट्टा, गांजा और कैश संग 4 शातिर आरोपी दबोचे गए

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.