उपलब्धि

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गूंजी भरनो के लाल की आवाज, डॉ. ए. बेंजामिन बाड़ा ने रचा इतिहास

उपलब्धि न केवल भरनो और गुमला,बल्कि पूरे झारखंड तथा देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का विषय

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गूंजी भरनो के लाल की आवाज, डॉ. ए. बेंजामिन बाड़ा ने रचा इतिहास

प्रेम कुमार सिंह,न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क:  गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत पंडरानी गांव के निवासी डॉ. ए. बेंजामिन बाड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और गुमला जिले का नाम रोशन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय में आयोजित 19वें ईएमआरआईपी (Expert Mechanism on the Rights of Indigenous Peoples) सत्र के दौरान उन्होंने आदिवासी (मूलनिवासी) भाषाओं पर आयोजित विशेष सत्र की सह-अध्यक्षता (को-चेयर) कर इतिहास रच दिया.डॉ. ए.बेंजामिन बाड़ा इस महत्वपूर्ण मंच पर आदिवासी भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा उनके अधिकारों की मजबूती से पैरवी करते हुए दुनिया भर के प्रतिनिधियों के बीच भारत और विशेष रूप से झारखंड के आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा.उनकी यह उपलब्धि न केवल भरनो और गुमला,बल्कि पूरे झारखंड तथा देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है.जानकारी के अनुसार, डॉ. ए. बेंजामिन बाड़ा संयुक्त राष्ट्र के इस प्रतिष्ठित सत्र में आदिवासी भाषाओं पर आयोजित सत्र की सह-अध्यक्षता करने वाले पहले आदिवासी बने हैं.इसे वैश्विक स्तर पर आदिवासी समुदायों की भागीदारी और उनकी आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.साथ ही यह स्वदेशी भाषाओं के संरक्षण और उनके अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में भी एक अहम मील का पत्थर है.डॉ. बेंजामिन बाड़ा की इस उपलब्धि पर भरनो,गुमला और झारखंड के लोगों में हर्ष का माहौल है.विभिन्न सामाजिक,शैक्षणिक एवं बुद्धिजीवी वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे आदिवासी समाज की भाषा,संस्कृति एवं परंपराओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: रांची: तीसरे दिन रामकृपाल कंस्ट्रक्शन में IT की छापेमारी, दस्तावेज़ खंगाल रहे अधिकारी
 
संबंधित सामग्री

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.