न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र की जनता को जल्द ही बेहतर सड़कों की सौगात मिलने वाली है. क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता के हित एवं विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए 12 पथ निर्माण कार्यों की अनुशंसा की है. इन योजनाओं के लिए कुल 23 करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपये की प्राक्कलित राशि का प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग को भेजा गया है.विधायक डॉ. उरांव ने पत्रांक RO/H/104/2026, दिनांक 22.05.2026 के माध्यम से सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड सरकार को इन योजनाओं पर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया है.वही सचिव के द्वारा जल्द ही सभी योजनाओं के तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने की बात कही.
इन सड़कों का होगा निर्माण और सुदृढ़ीकरण
- किस्को सेमरटांड़ PMGSY पथ से पहाड़गीर तक पथ निर्माण
- किस्को मसूरिया खांड़ बाजार टांड से स्कूल होते ठकुराईन डेरा मिरजाडीह तक पथ निर्माण
- किस्को ग्राम-पतरातू महतो टोली से गडूआ टोली तक पथ निर्माण
- किस्को बगडू करमटोली मुख्य पथ से सुदर्शन उरांव के घर तक पथ
- लोहरदगा चुरिया से तिगरा पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य
- लोहरदगा मन्हे मोड़ से बाघा पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य
- लोहरदगा खखपरता प्राथमिक विद्यालय से जीतवाहन उरांव के घर तक पथ
- कुडू छोटकी चांपी से कमले रेलवे स्टेशन तक पथ निर्माण
- कुडू रबादे दुमरटोली से एकलव्य विद्यालय तक पथ निर्माण
- कुडू बडकी चांपी पंचायत से गोपी टोला चितरपिडिया तक पथ
- कुडू डिमा बराडपुर PMGSY पथ से कोलसिमरी तक पथ निर्माण
- कुडू पिरी सलीम अंसारी के घर से मिस्री मास्टर के घर तक पथ
कुल लंबाई: 24.73 किमी कुल राशि: 2310.24 लाख
वही इन सभी योजनाओं के अनुशंसा के साथ बोले विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव "लोहरदगा की जनता ने हमेशा विकास पर भरोसा जताया है.और विकास के साथ हमे अपना विधायक के तौर पर प्रतिनिधि चुना है.मैं लोहरदगा के जनता है के विकास के लिए समर्पित हूं.ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है. इन 12 सड़कों के बनने से किस्को, लोहरदगा और कुडू प्रखंड के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा. स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच आसान होगी. विभाग से आग्रह है कि बरसात से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराएं."
स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई गांव आज भी कच्ची सड़कों के कारण परेशान हैं. इन पथों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का आर्थिक-सामाजिक विकास होगा.
यह भी पढ़ें: रामपुर गांव में 95 डिसमिल जमीन विवाद में खूनी खेल दबंगों की गोलीबारी से युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल