हादसा

टाटा-रांची राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक का कहर: स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी सफेद स्कॉर्पियो के चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
टाटा-रांची राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक का कहर: स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर मंगलवार की देर रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने रास्ते में आने वाले कई वाहनों को रौंदते हुए एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया. बुंडू टोल प्लाजा के समीप एदलहातू में हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर का यह ट्रक (संख्या: RJ08GA8131) बुंडू क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही सड़क पर कोहराम मचा रहा था. एदलहातू में स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में लेने से पहले, इसी बेकाबू ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी थी और इसके बाद भी गति कम न करते हुए बुंडू सूर्य मंदिर के समीप एक ऑटो को भी रौंदते हुए आगे बढ़ गया था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे चल रही सफेद स्कॉर्पियो (संख्या: JH05CV5511) के चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला. ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह आगे चल रहे एक अन्य भारी वाहन और इस बेकाबू ट्रक के बीच सैंडविच बन गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे, जो जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की रेस्क्यू टीम तुरंत हरकत में आई. एनएचएआई की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो के केबिन में फंसे घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, गाड़ी में मौजूद दूसरे यात्री के हाथ में फ्रैक्चर और चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक भीड़ के आक्रोश से बचने के लिए अपने वाहन को सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कराया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: बसिया: सायटोली गांव में पेयजल संकट, चापाकल खराब होने और निजी इस्तेमाल से ग्रामीण परेशान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.