Monday, Aug 11 2025 | Time 09:11 Hrs(IST)
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह आएंगे जेल से बाहर, धनबाद जेल से रांची रिनपास पहुंचेगा आज रिलीज ऑर्डर
  • गाजा में IDF का हमला: मारे गए अल जज़ीरा के 5 पत्रकार, इज़रायल बोला– एक था हमास आतंकी
  • बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, मिलेगी तत्काल सहायता आत्महत्या पर लगेगी रोक!
  • चेन्नई रनवे पर टला बड़ा हादसा: कांग्रेस महासचिव समेत कई सांसदों को ले जा रहा AI विमान 2 घंटे हवा में भटकता रहा
  • Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम
  • 15 या 16 अगस्त आखिर कब है जन्माष्टमी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
झारखंड


Jharkhand Weather Update: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, रांची में टूटा मॉनसून का रिकॉर्ड.. अगले हफ्ते तक रहेगा असर

Jharkhand Weather Update: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, रांची में टूटा मॉनसून का रिकॉर्ड.. अगले हफ्ते तक रहेगा असर

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया हैं. अगस्त की शुरुआत होते ही आसमान से बरस रही आफत ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं. राजधानी रांची में तो इस बार मॉनसून ने पिछले सालों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और कहर बरपाने वाली हैं. 

 

रांची में अगस्त में ही पूरा हुआ मॉनसून का कोटा

राजधानी रांची में औसतन सालाना वर्षा 1027 मिमी मानी जाती है, लेकिन इस बार सिर्फ अगस्त के पहले हफ्ते में ही 993 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी हैं. यानी आने वाले दो से तीन दिन की हल्की फुहारों से ही यहां सालाना बारिश का लक्ष्य पूरा हो जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, राज्य में मॉनसून अभी भी पूरी तरह सक्रिय हैं. 15 अगस्त तक झारखंड के अधिकतर जिलों में तेज बारिश जारी रहेगी. इसके बाद एक सप्ताह तक बारिश में ठहराव आ सकता है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती हैं.

 

इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

आज राज्य के 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई हैं. इनमें पलामू, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग और चतरा शामिल हैं. इन इलाकों में मौसम की ट्रफ लाइन के पश्चिम दिशा में सक्रिय रहने के कारण तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती हैं. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

 


 

तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट संभव

भारी बारिश के चलते इन जिलों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. जहां अब तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था. वहीं बारिश के बाद यह 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता हैं.

 

अगले हफ्ते फिर बढ़ेगी गर्मी

15 अगस्त के बाद बारिश थोड़ी थमेगी और एक हफ्ते के गैप के दौरान गर्मी का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जिससे लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं. 

 

 

अधिक खबरें
Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 7:20 AM

झारखंड में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है. आईएमडी के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने बताया कि मानसून ट्रफ इस समय फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश से गुजर रही है.

जरमुंडी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, तीन को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:04 PM

जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो जगह हुए सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बाहर रेफर कर दिया गया. पहली घटना दुमका देवघर मुख्य मार्ग जरमुंडी नीचे बाजार वाटर

स्मार्ट मीटर के विरोध में 13 अगस्त को बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन समक्ष होगा प्रदर्शन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:48 PM

बोकारो थर्मल बेरमो. गोविंदपुर डी पंचायत भवन में मुखिया चन्दना मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई . बैठक में डीवीसी के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का का जमकर विरोध किया गया साथ ही उपभोक्ताओं

मनोहरपुर साइडिंग दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने हरेन सिंह, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:41 PM

साइडिंग दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मुखिया पूजा कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेन सिंह को बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष विश्वशील वैभव , सचिव कार्तिक गोप,विनोद सिंह उपसचिव

बरवाडीह की तीन पंचायतों में कांग्रेस का 'संगठन सृजन मंथन' कार्यक्रम संपन्न
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:41 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,लातेहार प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के केचकी, पोखरी कला