Monday, Aug 4 2025 | Time 22:26 Hrs(IST)
  • बीजेपी सांसद सह गायक मनोज तिवारी पहुंचे रांची, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुःख
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • सीता सोरेन ने अपने एक्स पर किया पोस्ट, कहा- बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, कल अंतिम संस्कार में राहुल गांधी हो सकते है शामिल!
  • बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर हुई सुनवाई
  • हजारीबाग में बाइक व कार में टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देर शाम दिशोम गुरू शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाया जाएगा रांची, ट्रैफिक नियमों में बदलाव
  • चतरा में दाह संस्कार कर कोडरमा लौट रहे परिजनों के साथ हादसा, बाल बाल बचे
  • रविवार दोपहर से लापता था 6 साल का प्रेम, कुंए से शव बरामद, गांव में पसरा मातम
  • पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का कटिया ग्रिड से सफल रिचार्ज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में मौन श्रधांजलि
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में कोहरा और पछुआ हवा मचाएंगे कहर, तापमान में भारी गिरावट की संभावना

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Jharkhand Weather Update: झारखंड में कोहरा और पछुआ हवा मचाएंगे कहर, तापमान में भारी गिरावट की संभावना

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: दिसंबर की शुरुआत होते ही झारखंड में ठंड ने कहर मचाना शुरू कर दिया हैं. पिछले तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे राज्यवासियों को सर्दी ने बेहाल कर दिया हैं. खासकर, राजधानी रांची और अन्य जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा और शाम को पछुआ हवा ने ठंड का असर और भी तीव्र कर दिया हैं. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवा इस समय राज्य में अपना असर दिखा रही है, जो नमी और हिमालय का ठंडापन लेकर आ रही हैं. इस वजह से विशेषकर सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाओं का असर ज्यादा महसूस होगा. ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता हैं.

 


 

क्या कह रहा है आज का मौसम?

आज का मौसम रांची और आसपास के इलाकों में और भी कड़क ठंड का संकेत दे रहा हैं. खास तौर पर कांके और धुर्वा जैसे खुले इलाके में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट की संभावना हैं. वहीं नेतरहाट में तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता हैं. बाकी जिलों में सुबह घना कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और शाम होते ही ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा.

 

कहां पडे़गा सबसे अधिक ठंड?

कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा और रांची जैसे इलाकों में आज ठंड सबसे अधिक महसूस की जाएगी. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. 

 

झारखंड में कहां रहेगा कितना तापमान?

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होगा. इसके अलावा बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होगा.

 


 

 
अधिक खबरें
जंजर सड़क ने बड़ाई ग्रामीणों की मुस्किले खराब सड़क से एंबुलेंस सेवा भी बाधित
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 10:02 PM

घाघरा थाना छेत्र से 8 किलोमीटर की दूरी पर देवाकी पंचायत का बाड़ोटोली गांव आजादी के 77 साल बाद भी विकास से कोसों दूर है. यहां के लोग आज भी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, क्योंकि उनके पास न सड़क, स्कूल और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं.

केरेडारी में डायरिया का प्रकोप बढ़ा, एक की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से बीमार इलाज जारी
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:53 PM

जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित पेटो पंचायत के चट्टी पेटो गांवों में डायरिया फैल गया हैं. डायरिया के चपेट में आने से चट्टी पेटो निवासी सीता देवी पति सुरेश साव उम्र 55 वर्ष का मौत हो गई. जबकि इसी गांव के बालवीर कुमार 9 वर्ष, कोल्हा साव 65 वर्ष, केशव देवी 60 वर्ष, गणेश कुमार 10 वर्ष, मीना देवी 34 वर्ष, विष्णु कुमार 10 वर्ष, सूरज कुमार 25

झारखंड में गो-तस्करी का बढ़ता जाल, बरही से जुड़ रहे हैं तार!
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:46 PM

झारखंड में गो-तस्करी का एक बड़ा और संगठित नेटवर्क सक्रिय है. वहीं इसके तार जिले के बरही से भी जुड़ रहे हैं. सब कुछ 'मैनेज' होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से चल रही हैं. चोरदाहा बॉर्डर से शुरू होकर बरही, गिरिडीह और धनबाद जैसे जिलों से होते हुए यह तस्करी बंगाल सीमा तक पहुंच रही है.

नगर निगम ने मटवारी गांधी मैदान के सामने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:40 PM

नगर निगम हजारीबाग की ओर से शहर के मटवारी स्थित गांधी मैदान के सामने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. नगर निगम के अधिकारी टीम के साथ जेसीबी लेकर गांधी मैदान के सामने पहुंचे. अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगातार जाम लगा रहता हैं जिससे लोगों को आवागमण में काफी परेशानी हो रही है.

प्रतापपुर प्रखंड के मंजुराही नाला पर नहीं बन सका पुल, ग्रामीण परेशान
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:16 PM

प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत मजुराही नाला पर पुल निर्माण नहीं होने से आधा दर्जन गांव बरसात में प्रभावित हो जाता है. एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. न किसी को इस ओर ध्यान आकृष्ट हुआ. बरसात के दिनों में नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण कई बार जान माल का भी नुक्सान पहुंचा है