Tuesday, Sep 2 2025 | Time 04:40 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड और बारिश का डबल अटैक, जानें आज कब होगी वर्षा, जारी हुआ अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सरकुलेशन का दिखेगा असर
Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड और बारिश का डबल अटैक, जानें आज कब होगी वर्षा, जारी हुआ अलर्ट

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: दिसंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत होते ही ठंड ने झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में अपने तेवर दिखा दिए हैं. दिन में भी ठंडी हवाओं के बीच लोग स्वेटर और शॉल पहनकर घर से बाहर निकलने को मजबूर हैं. इस दौरान राजधानी रांची और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है, जहां दोपहर में भी लोग ठंड महसूस कर रहे हैं. 

 

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ का तीव्र असर देखने को मिलेगा, साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव भी रहेगा. इसके कारण आ रही नमी से बारिश की संभावना बन रही हैं. इस मौसम का असर खासकर झारखंड के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा.

 

कहां होगी बारिश, और कितनी ठंड बढ़ेगी?

आने वाले 24 घंटे में पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग और कोडरमा में हल्की बारिश होने की संभावना हैं. इसके साथ ही आसमान में बादल रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती हैं. 

 

आज किन जिलों में कितना रहेगा तापमान

आज धनबाद, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. वहीं कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं. इसके अलावा बोकारो, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. इतना ही नहीं साथ ही पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. 

 

राज्य भर में कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ मौसम में अचानक बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं. 

 


 

 

अधिक खबरें
भुरकुंडा थाना मैदान बचाओ समिति ने विधायक और अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:36 PM

श्रावणी मेला समिति द्वारा मेला से अर्जित पूरी आय को भुरकुंडा थाना मैदान के सुंदरीकरण में लगाने की मांग करते हुए भुरकुंडा थाना मैदान बचाओ समिति ने सोमवार को बड़कागांव विधायक और पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया को ज्ञापन देकर आय-व्यय सही

चोरी के आरोप में एक महिला के साथ की गई बर्बरता, आरोपियों को गिरफ्तार कर तफ्तीश में जुटी पुलिस
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:25 PM

डुमरी में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इंसानियत को शर्मसार कर देगा. बताया जाता है कि एक महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए बर्बरता की गई है. जहां नागेश्वर यादव के परिवार वालों ने एक महिला को पड़कर उसके बाल काटे बाद में उसे अर्धनग्न कर

अमनूर खातून की संदेहास्पद मौत का जायजा लेने गोड्डा पहुंची झामुमो की पांच सदस्यीय
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:17 PM

गत 28 अगस्त को महगामा थाना क्षेत्र के कसबा गांव स्थित, उममूल मोमिन जामिया ऐसालील बनात मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा अमनूर खातून की मदरसा के छात्रावास में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. अमनूर अरबी दोम यानी क्लास 7th या 8th के मदरसा के

राज्य में एक सितंबर से नई व्यवस्था के तहत शराब की खुदरा बिक्री शुरू
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:02 PM

राज्य में एक सितंबर से नई व्यवस्था के तहत शराब की खुदरा बिक्री शुरू होने जा रही है. बता दें कि निजी हाथों से शराब की खुदरा बिक्री शुरू

पलामू में अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान, डीसी के निर्देश पर 14 से अधिक क्लीनिक सील
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:01 PM

पलामू जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर लगाम लगाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस गंभीर हैं. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों और संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध