न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में ठंड और कोहरे के तेवर और सख्त हो गए हैं. राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर के कारण दिन का तापमान लगातार गिरता जा रहा हैं. रांची मौसम केंद्र ने आज येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में घने कोहरे और जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ेगा, खासकर सुबह और शाम के वक्त.
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह और शाम के समय घना कोहरा और ठंड से बचने के लिए लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता हैं. विशेषज्ञों तापमान में गिरावट और कोल्ड वेव के चलते शीतलहर से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर.
येलो अलर्ट वाले जिलों में बढ़ेगी कंकनी
धनबाद, रामगढ़, बोकारो और रांची में शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. खासतौर पर इन जिलों में शाम 7 बजे के बाद सर्दी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग इस वक्त घर से बाहर न निकलें और अगर जरूरी हो तो गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर जाएं.
क्या होगा तापमान?
राज्यभर में शीतलहर के साथ तापमान में और गिरावट आ सकती हैं. विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं. अनुमान है कि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और आसपास के इलाकों में तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है, वहीं रांची और बोकारो में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना हैं.