झारखंडPosted at: मई 06, 2025 रांची में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची आज एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन हुआ हैं. कांग्रेस ने आज संविधान बचाओ रैली का आयोजन धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में किया हैं. इस बड़ी रैली में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का जुटान हो रहा हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता इसमें शिरकत करने रांची पहुंचेंगे.
रैली के मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी नासिर हुसैन मौजूद रहेंगे. रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे राज्य के सभी जिलाध्यक्षों और पार्टी नेताओं के महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.