Friday, Jun 27 2025 | Time 03:49 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! 16 जिलों में वज्रपात-आंधी के साथ बारिश, फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी

जानें आज का वेदर अपडेट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! 16 जिलों में वज्रपात-आंधी के साथ बारिश, फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. सोमवार की दोपहर के बाद राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात हुआ, जिससे तपती गर्मी से राहत तो मिली लेकिन खतरा भी मंडराने लगा. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी झारखंड के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं.

 

कहां-कहां रहेगा असर?

मौसम विभाग के अनुसार, (रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और दुमका)जैसे जिलों में आज दोपहर बाद गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं. तेज आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता हैं.

 

आसमान से बरसे ओले, तापमान में गिरावट

राजधानी रांची समेत खूंटी और लोहरदगा जिलों में सोमवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. दोपहर 2 बजे के बाद मौसम ने अचानक रुख बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली.

 


 

फिर लौटेगी तपती गर्मी

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान से झारखंड तक फैले साइक्लोनिक ट्रफ के कारण राज्य के कई हिस्सों में असामान्य मौसम देखने को मिल रहा हैं. यह स्थिति दो दिन तक बनी रहेगी लेकिन 7 मई के बाद आसमान साफ रहेगा और गर्मी दोबारा चरम पर होगी. अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई हैं.

 

मौसम विभाग ने खासतौर पर दोपहर 2 बजे से मौसम में बदलाव की संभावना जताई हैं. इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खुले स्थानों से बचें. बता दें कि, रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, चतरा, गढ़वा और गुमला में येलो अलर्ट के तहत 4 घंटे के भीतर 6 बार चेतावनी जारी की जा चुकी हैं.

 

 


अधिक खबरें
मुरी में हिंडाल्को यूनियन को लेकर फैक्ट्री में फूटा आक्रोश, एक पक्ष ने किया अधिवेशन तो दूसरा उठा विरोध में
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:14 PM

मुरी स्थित हिंडाल्को एलुमिनियम फैक्ट्री में बुधवार को यूनियन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन जहां एक ओर पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर कामगारों के एक बड़े वर्ग ने इस आयोजन का कड़ा विरोध किया. विरोध का मुख्य कारण फैक्ट्री में कार्यरत मुरी एल्युमिनियम फैक्ट्री वर्क्स यूनियन की वैधता को लेकर उठे सवाल और श्रमिक हितों की लगातार अनदेखी है.

गावां में नशामुक्ति अभियान को ले निकाली गई जागरूकता रैली, बीडीओ व थानेदार हुए शामिल
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:00 PM

गावां बाजार में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यरुप से बीडीओ महेंद्र रविदास, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर पूरे गावां बाजार का भ्रमण किया. बैनर एवं तख्तियों से लैश लोग नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे. मौके पर बीडीओ ने कहा कि सरका

गावां में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:50 PM

गावां थाना क्षेत्र स्थित नगवां पंचायत अंतर्गत कोनी मुस्लिम टोला में सड़क दलदल बन गई है. दलदल सड़क को ले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष बरसात के समय गांव का पहुँच पथ दलदल में तब्दील हो जाता है. सड़क पर कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव

रेहला, देवरी, नावाडीह कला और पाटन में भवन हस्तांतरण, बरसात से पहले व्यवस्था सुदृढ़
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:40 PM

पलामू जिले के चार थानों के लिए निर्मित नए भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और इन्हें संबंधित थाना व ओपी प्रभारियों को विधिवत रूप से हस्तांतरित भी कर दिया गया है. जल्द ही इन भवनों का उद्घाटन कराया जाएगा. इस संबंध में पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए पुलिस बल

भरनो में नशामुक्ति अभियान के तहत शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने किया नुक्कड़ नाटक, निकाली जागरूकता रैली
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:28 AM

सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने गुरुवार को नशापान के खिलाफ जागरूकता करने को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली.विद्यायल सभागार में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करने के बाद,जागरूकता रैली निकाली गई जो विद्यालय परिसर से शुरू होकर शांति