प्रह्लाद जोशी

कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी? 2004 से अब तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जानिए उनका राजनीतिक सफर?

प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया. जानिए उनका अब तक का राजनीतिक सफ़र.

By : News11 Bharat
कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी? 2004 से अब तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जानिए उनका राजनीतिक सफर?

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. 

कौन हैं प्रह्लाद जोशी?

27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुरा जिले में जन्मे प्रह्लाद जोशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं. वह कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. केंद्र सरकार में वह पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं. इसके अलावा वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) के अध्यक्ष भी हैं. अब वह शिक्षा मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. 

प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर?

प्रह्लाद जोशी कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे. बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जरिए सक्रिय राजनीति में आए. वर्ष 2004 में पहली बार प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से जीत मिली.  इसके बाद से लगातार वह धारवाड़ लोकसभा सीट से जीतते आ रहे हैं. 2024 में वह लगातार पांच बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं. इससे पहले वे संसदीय कार्य मंत्री, कोयला एवं खान मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वहीं कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, 'यह लोकतंत्र की जीत...'

संबंधित सामग्री

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.