बाथरूम में नहाती महिलाओं का बनाया वीडियो! श्रीलंका के अंडर-19 के दो क्रिकेटर गिरफ्तार

बाथरूम में नहाती महिलाओं का बनाया वीडियो! श्रीलंका के अंडर-19 के दो क्रिकेटर गिरफ्तार

बाथरूम में नहाती महिलाओं का बनाया वीडियो श्रीलंका के अंडर-19 के दो क्रिकेटर गिरफ्तार

AI Generated Image |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आईपीएल 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खेल जगत को हिला कर रख दिया हैं. श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो खिलाडियों को महिलाओं की निजता भंग करने जैसे गंभीर आरोप के लिए गिरफ्तार किया गया हैं. यह घटना राजधानी कोलंबो के नराहेनपीटा इलाके के एक होटल की है, जहां पूरी टीम ठहरी हुई थी. 

महिलाओं की शिकायत के बाद हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, होटल में ठहरी क्कुह महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बाथरूम में मोबाइल फोन के जरिए चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी. शिकायत मिलते ही नराहेनपीटा पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाडियों में हिरासत में लिया.

वीडियो शेयरिंग एंगल की भी जांच जारी
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. खासतौर पर यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बनाए गए वीडियो कहीं सोशल मीडिया या इंटरनेट पर साझा तो नहीं किए गए. फिल्हाल, दोनों खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. 

गिरफ्तारी के बाद दोनों खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत मुचकले पर जमानत दे दी. प्रत्येक खिलाडी को 5-5 लाख श्रीलंकाई रूपए की जमानत राशि पर रिहा किया गया हैं. मामले की अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई हैं. इस पूरे मामले पर अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की ओर से कोई आधिकारिक बयान या अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने नहीं आई हैं. हालांकि सूत्रों का मानना है कि बोर्ड जल्द ही सख्त कदम उठा सकता हैं.

बता दें कि, इस समय श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड प्रशासनिक बदलावों के दौर से गुजर रहा हैं. हाल ही में एक ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने हैं. इस कमिटी में कुमार संगाकारा, रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टिमुनी जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. ऐसे में माना जाता है कि यह कमिटी इस मामले में कड़ा रुख अपना सकती हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी ठंडक.. 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद

झारखंड

बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद

ओरमांझी में TPC से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

झारखंड

ओरमांझी में TPC से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में जनगणना-2027 के स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ 

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में जनगणना-2027 के स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ 

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

झारखंड

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, 29 किलोमीटर के

झारखंड

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, 29 किलोमीटर के 'पाक स्ट्रेट' पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड