न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों को ढेर करने में कामयाबी मिली है. ये वही दो बदमाश थे जिन पर 10 जून को हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. मारे गए दोनों बदमाशों ने जिम ट्रेनर की तब हत्या की थी जब वह लोगों को वार्मअप करवा रहे थे. बाइक पर आए इन दोनों बदमाशों ने 5 सेकेंड में 10 गोलियां चलाकर जिम ट्रेनर को मार डाला था. बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.
इन्हीं दोनों बदमाशों को खुफिया जानकारी के बाद पर बहादुरगढ़ में घेर लिया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गोली मारी गयी. जिसमें वे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
10 जून के हत्याकांड में दोनों आरोपी बदमाश वांछित थे और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था. दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग की 117 एकड़ जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश