बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी राज्यों में होगी जमकर बर्फबारी, जानें कहता है IMD

बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी राज्यों में होगी जमकर बर्फबारी, जानें कहता है IMD

बदलेगा मौसम का मिजाज पहाड़ी राज्यों में होगी जमकर बर्फबारी जानें कहता है imd

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: देश में अभी तक ठंड का मौसम चल रहा है. मगर जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, मौसम में बदलाव साफ देखने को मिल रहा है. वहीं मैदानी इलाकों का मौसम कुछ और ही दिख रहा है और पहाड़ी क्षेत्रों का कुछ और ही नजर आ रहा है. जहां एक तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश अपना कहर बरपा रही है. बात करें भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के द्वारा जारी की गई ताजा पूर्वानुमान के बारे में तो, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर साफ देखने को मिलेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ-साथ तेज हवाए भी चलती हुई नजर आएगी. 

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाए

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि बर्फबारी के साथ-साथ हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है. वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है कि  हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का अनुमान है. दिल्ली-NCR में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज रात से ही गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग का कहना है कि 1 फरवरी को  इन राज्यों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के अलावा इन राज्यों में कोहरे का कहर भी साफ देखने को मिलेगा. आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है. इससे विजिबिलिटी पर असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

संबंधित सामग्री

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झारखंड

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

झारखंड

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा