पश्चिम एशिया संकट

अमेरिका ने ईरान के फिर शुरू किया हमला, शहीद हक्कानी बंदरगाह पर अटैक के बाद दुनिया की धड़कनें फिर बढ़ीं

तेल उत्पादन और बिक्री में मिली प्रतिबंधों की छूट को अमेरिका ने किया रद्द

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अमेरिका ने ईरान के फिर शुरू किया हमला, शहीद हक्कानी बंदरगाह पर अटैक के बाद दुनिया की धड़कनें फिर बढ़ीं

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया संकट को लेकर दुनिया की धड़कने एक बार फिर बढ़ गई हैं. क्योंकि अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर अटैक कर दिया है. अमेरिका ने यह हमला ईरान के इस्लामिक गार्ड IRGC द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 2 वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद किया है. आईआरजीसी हमले के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के शहीद हक्कानी बंदरगाह पर बम बरसा दिये हैं. इतना ही नहीं, अमेरिका ने ईरान को तेल उत्पादन और बिक्री में जो छूट दी थी, उसे रद्द कर दिया है. अमेरिका की इस ताजा कार्रवाई से पूरी दुनिया एक बार फिर सशंकित हो उठी है कि क्या पश्चिम एशिया संकट फिर गहराएगा. वहीं दूसरी ओर ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने इस्लामाबाद समझौते का उल्लंघन किया है.

ईरान पर ताजा हमले अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) कर रही है. अमेरिका का आरोप है कि ईरान अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में आम नागरिकों वाले जहाज़ों पर हमले कर रहा है, इसलिए उसको सजा देना जरूरी है. ईरान पर ताजा हमला सजा के तौर पर किये गये हैं. CENTCOM के अनुसार, ईरान ने उन 3 वाणिज्यिक जहाजों पर पर हमले किए जो होर्मुज से गुज़र रहे थे. इसलिए ईरान को सजा देना जरूरी है. ईरान की यह आक्रामकता गैर-जरूरी और खतरनाक और युद्धविराम का उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार, 7 मैच खेलने विदेश निकली भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली अब तक जीत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.