पश्चिम एशिया संकट

अमेरिका ईरान पर और ईरान खाड़ी देशों पर बरसा रहे गोले, फिर से बिगड़े हालात से पाकिस्तान की चिंता बढ़ी

हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अमेरिका ईरान पर और ईरान खाड़ी देशों पर बरसा रहे गोले, फिर से बिगड़े हालात से पाकिस्तान की चिंता बढ़ी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया में एक बार फिर से जोरदार संघर्ष शुरू हो चुका है. अमेरिका ईरान के ऊपर एक के बाद एक नए और बड़े हमले कर रहा तो वहीं जवाब में ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका ठिकानों को निशाना बना रहा है शनिवार देर रात अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बमबारी की है. बताया जा रहा है कि ईरान के इन ठिकानों में उसका परमाणु सुविधा वाला शहर बुशहर भी शामिल है. लेकिन जवाब देने में ईरान भी पीछे नहीं है. उसने कतर, बहरीन और जॉर्डन समेत कई देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है. इन हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद हो गया है. इधर अमेरिका और ईरान के बीच झकझूमर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने आपको सबसे बड़ा मध्यस्थ मानने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हालत पतली हो गई है.

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने जानकारी दी कि ईरान के बुशहर और असलूयेह में विस्फोट हुए हैं. ईरान के चाबहार के पास भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. केशम द्वीप से भी धमाकों की खबर आई है. बंदर अब्बास में 3 और सिरिक में 2 विस्फोट हुए है.

वहीं ईरान ने कतर, बहरीन समेत कई देशों पर मिसाइलें दागी हैं. IRGC ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयर बेस पर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. कतर को भी निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गई हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर भी हमले हुए हैं वहीं, बहरीन में लगातार सायरन बज रहे हैं.

आखिरकार पाकिस्तान की क्यों बढ़ी चिंता?

अमेरिका और ईरान उत्पन्न तनाव के हालात से मध्यस्थ बने फिर रहे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. उसने अपनी तरफ से शांति वार्ता को पुनः बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से भी वार्ता की और व्याप्त तनाव पर गहरी चिंता प्रकट की. शरीफ ने जोर दिया कि शांति और स्थिरता बहाल करना समय की मांग है. शरीफ ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से भी संपर्क किया और वार्ता की प्रक्रिया फिर शुरू करने का आग्रह किया. 

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के तीसरे दिन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, प्रभारी कुलपति ने लगाया पौधा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.