पश्चिम एशिया संकट

चार दिनों में ही टूटने के कगार पर अमेरिका-ईरान शांति समझौता! उधर होर्मुज स्ट्रेट बंद, इधर कच्चे तेल की कीमत में उबाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार की धमकी से बार-बार बिगड़ रही बात

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चार दिनों में ही टूटने के कगार पर अमेरिका-ईरान शांति समझौता! उधर होर्मुज स्ट्रेट बंद, इधर कच्चे तेल की कीमत में उबाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अमेरिका और ईरान का संकट सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है. बड़ी उलझनों के बाद अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये, लेकिन यह शांति समझौता चार दिन भी नहीं टिक पाया. लेबनान को लेकर अमेरिका और ईरान फिर उलझ पड़े हैं. शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए स्विटजरलैंड में बैठक शुरू भी हुई लेकिन वह 80 मिनट में ही खत्म हो गई. अमेरिका और ईरान के बीच इस तनाव का असर दुनिया को फिर झेलना पड़ेगा. ईरान ने इजराइल द्वारा लेबनान पर हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट को एक बार फिर बंद कर दिया है. इसका असर यह हुआ है कि कच्चे तेल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है. होर्मुज स्ट्रेट को बंद होने से सोमवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. 

ब्रेंट क्रूड 0.67% बढ़कर 81.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. हालांकि यह अभी फिर 82.30 डॉलर के उच्च स्तर से थोड़ा नीचे है. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा में तो 2.64% की बड़ी बढ़त देखी जा रही है. इस बढ़त के साथ कीमत 78.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों पर भारी दबाव साफ दिख रहा है.

ट्रंप की धमकी से बार-बार बिगड़ रही बात

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़बोलापन और बार-बार की धमकी के कारण शांति वार्ता में भी बार-बार व्यवधान पड़ रहा है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अंतरिम शांति समझौते के लिए स्विजटरलैंड पहुंचे थे. ईरानी अधिकारियों के साथ उनकी अहम बैठक भी हुई. लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से बड़े हमले शुरू करने और गंभीर परिणाम की सख्त धमकी दे डाली. वहीं तेहरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह लेबनान में लड़ाई रोकने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रहा है. इन आरोप-प्रत्यारोप के कारण दोनों देशों की बैठक 80 मिनट भी नहीं चल पाई और अंतरिम शांति समझौता एक बार फिर अटक गया.

यह भी पढ़ें: बुरी खबर! ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर कहा- मालवाहक जहाज आसपास भी फटके तो खैर नहीं!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.