शहादत का सम्मान

केंद्र सरकार ने पहली बार उजागर किए 'ऑपरेशन सिन्दूर' के 6 शहीदों के नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में नाम होगा अंकित

पहलगाम के भयानक आतंकी हमले का भारत ने दिया था सीधा जवाब, सौ से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए थे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
केंद्र सरकार ने पहली बार उजागर किए 'ऑपरेशन सिन्दूर' के 6 शहीदों के नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में नाम होगा अंकित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सीधी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिन्दूर चलाया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गये थे. इस ऑपरेशन में 6 भारतीय भी शहीद हुए थे. केन्द्र सरकार ने पहली बार इन शहीदों के नाम सार्वजनिक किए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' में जान गंवाने वाले इन छह जवानों को केन्द्र सरकार खास सम्मान देने जा रही है. नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास नेशनल वॉर मेमोरियल में इन शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे. मेमोरियल के 'त्याग चक्र' में इन शहीदों के सम्मान में ग्रेनाइट की एक खास ईंट लगाई जाएगी. बता दें कि यह चक्र उन भारतीय शहीदों की याद में बनाया गया है जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की सेवा में अपनी जान दी है.

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवान

  1. सूबेदार मेजर पवन कुमार – हेडक्वार्टर, 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड
  2. राइफलमैन सुनील कुमार – चौथी बटालियन, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट
  3. लांस नायक दिनेश कुमार – 5 फील्ड रेजिमेंट
  4. अग्निवीर मूड मुरली नायक – 851 लाइट रेजिमेंट
  5. हवलदार सुनील कुमार सिंह – 237 फील्ड वर्कशॉप
  6. सार्जेंट सुरेंद्र कुमार – 39 विंग, भारतीय वायु सेना।

बता दें कि भारत का पहलाम के आतंकी हमले के प्रतिकार में 7 मई, 2025 की सुबह भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर'  अभियान की शुरुआत की थी. इस सीधी जवाबी कार्रवाई में सौ से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पाक-अधिकृत कश्मीर में अनेकों आतंकी कैंप नष्ट कर किए गये थे. भारत के इस मुंहतोड़ हमले में छह जवान शहीद हुए थे. जिनका भारत सरकार सम्मान करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की चोरी मामले में एक्शन शुरू, 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था