सोनम वांगचुक

20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती,  जंतर-मंतर से हटाये जा रहे प्रदर्शनकारी 

20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गयी है.

By : News11 Bharat
20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती,  जंतर-मंतर से हटाये जा रहे प्रदर्शनकारी 

न्यूज़11 
दिल्ली/डेस्क: 
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज शनिवार सुबह  अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची और आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गयी. 
 
जंतर-मंतर से हटाये जा रहे प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें आवश्यक मेडिकल देखभाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद इधर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बीते करीब 1 महीने से NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही हैं. इस प्रदर्शन को सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला. मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वह बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी. कल शुक्रवार को जारी एक वीडियो में उन्होंने खुद यह बताया था कि उनके शारीर का 20 प्रतिशत वजन कम हो चूका है. 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.