सोनम वांगचुक

भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हुए सोनम वांगचुक, सरकार के समक्ष रखी तीन शर्तें 

सोनम वांगचुक आज अपना भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने तीन शर्तें रखी हैं.

By : News11 Bharat
भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हुए सोनम वांगचुक, सरकार के समक्ष रखी तीन शर्तें 

न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: 
मानसून सत्र के पहले दिन आज कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक मार्च करने वाली है. मार्च शुरू होने से पहले सोनम वांगचुक ने एक और संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने आज अपना भूख हड़ताल ख़त्म करने की बात कही है. सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर सरकार उनकी तीन शर्तें मानती है, तो आज वह अपना भूख हड़ताल खत्म करेंगे. 

सोनम वांगचुक की तीन शर्तें 

सोनम वांगचुक ने सरकार के समक्ष तीन शर्तें रखी हैं, पहली शर्त है कि अगर केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों, खासकर पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है और जवाबदेही तय करती है, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे. वहीं दूसरी शर्त रखी है कि अगर सरकार उनकी पहली मांग नहीं मानती है, तो उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को संसद तक जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी मांगें सीधे सांसदों और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने रख सकें. और वहां अलग-अलग दलों के सांसद व नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब हमारे मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो मैं अपना फैसला बदलने पर विचार करूंगा.

सोनम वांगचुक ने तीसरी शर्त रखी कि अगर आज वह अपनी तबीयत या अन्य दूसरी वजह से संसद तक नहीं पहुंच पाते हैं. तो अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद और नेता अस्पताल आकर उन्हें भरोसा दें कि वे उनके मुद्दों को संसद में उठाएंगे. इसके बाद वह अपना भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हैं. 

जबरन अस्पताल ले गयी दिल्ली पुलिस 

बताते चलें सोनम वांगचुक 20 दिनों से जंतर-मंतर के पास भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिससे उनकी सेहत काफी ख़राब हो गयी थी. उनका वजन करीब 9 किलो घट चुका था. इसी बीच 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस जबरन उन्हें उठाकर अस्पताल ले गयी थी. फिलहाल सोनम वांगचुक दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाजरत हैं. 

इसे भी पढ़ें: रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.