न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मैच को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान रियान पराग के द्वारा लिया गया यह फैसला गलत था. क्योंकि टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 155 रन बनाए हैं और KKR को 156 रनों का आसान लक्ष्य दिया है.
राजस्थान रॉयल्स के तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 46 रन बनाए हैं. हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए. मगर उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली. वहीं इसके अलावा दूसरा सबसे अधिक रन दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने बनाया है. यशस्वी जयसवाल ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए हैं. इनकी पारी के बदौलत टीम का स्कोर 155 के पार पहुंच सका है.
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो, KKR के तरफ से गेंदबाजी के दौरान कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल कर दिया. दोनों गेंदबाजों ने अपने बॉलिंग स्पेल के दौरान 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 14 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं कार्तिक त्यागी ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 बल्लेबाजों का विकेट चटकाया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (डब्ल्यू), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
यह भी पढ़ें: रांची पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, जमीन विवाद में हुई हत्या का किया खुलासा