जनरेटर में लगी आग

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए.

By : Dipali Kumari
धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में अचानक आग लग गई. जनरेटर में आग लगने के बाद धुआं छत के रास्ते नीचे की ओर आने लगा, जिससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई.

धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए. हालांकि, अपार्टमेंट के गार्ड और अन्य लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया.
आग पर काबू पाए जाने के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना टल गई.

बताया जाता है कि श्रीराम अपार्टमेंट में कई बैंकों के कार्यालय भी संचालित होते हैं. ऐसे में आग के समय लोगों में काफी दहशत फैल गई थी. समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया.

इसे भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

संबंधित सामग्री

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

अगर फैसले एकतरफा हुए तो सब रद्द कर देंगे, सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को दो टूक

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

. आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो भी मिले थे. मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

परिजनों के मुताबिक, पत्थर से कूच-कूचकर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंका गया है.

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी। 

खादगढ़ा जमीन विवाद मामला: महादेव उरांव को फिर हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका ख़ारिज 

खादगढ़ा जमीन विवाद मामला: महादेव उरांव को फिर हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका ख़ारिज 

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया था. साथ ही कोर्ट ने माना कि सिंगल बेंच के फैसले में कोई गलती नहीं थी.