चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर को दबोचा, यूपीआई पेमेंट पड़ गया भारी

By : News11 Bharat
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,  यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर को दबोचा, यूपीआई पेमेंट पड़ गया भारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कोलकाता में चुनावी हिंसा में हुई मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने यूपी और बिहार से 3 शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद सभी अपराधियों को कोलकाता लाया गया है. इन सभी की गिरफ्तारी रविवार रात को ही हो गयी थी. उसके बाद कोलकाता के भवानी भवन में लाकर पूरी रात पूछताछ की गई. अपराधियों को अब बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा.

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में विशेष जांच टीम (एसआईटी) के हाथ एक सुराग मिला था जिसके आधार पर वह अपराधियों तक पहुंच पाई. बंगाल की पुलिस की विशेष जांच टीम और सीआईडी को बाली टोल प्लाजा पर एक डिजिटल लेनदेन का सुराग मिला था. जो भागते वक्त इस टोल प्लाजा पर उन्होंने किया था. और यही चूक उन्हें भारी पड़ गयी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की पहचान बिहार के बक्सर जिले के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है. विशाल बिहार का कुख्यात नामदर्ज अपराधी है. उसके खिलाफ बक्सर के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे एक दर्जन मामले दर्ज हैं.

बता दें कि पुलिस को यह पहले ही पता चल गया था कि चंद्रनाथ झा की हत्या में इस्तेमाल कार का नम्बर फर्जी है. क्योंकि अपराधियों ने सुनियोजित साजिश रच कर ही इस बहुचर्चित हत्याकांड को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के चम्बा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा ट्रैवलर 150 फीट गहरी खाई में गिरा, 6 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

संबंधित सामग्री

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

गुरुजी आवास से बेहद ही भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मां को खोने के बाद सीएम हेमंत सोरेन फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया: सुदेश महतो

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया: सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है.