पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के साथ किये 10 बड़े समझौते, 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश न्यूजीलैंड

प्रधानमंत्री मोदी को इन समझौतों से 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार के दोगुना होने की उम्मीद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पीएम नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के साथ किये 10 बड़े समझौते, 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश न्यूजीलैंड

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव न्यूजीलैंड में हैं. तीन देशों को पीएम मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है. न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. साथ ही 10 बड़े समझौते भी किए. बता दें कि ये समझौते भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का हिस्सा हैं. भारत-न्यूजीलैंड सिर्फ व्यापार ही नहीं, खेल सहभागिता पर भी सहमति बनी है.

प्रधानमंत्री मोदी को इन समझौतों से 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार के दोगुना होने की उम्मीद है. इन समझौतों के अनुसार, न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा. साथ ही 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में भी भारत की मदद करेगा।

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 10 समझौते

  1. दोनों देश रक्षा सहयोग और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास बढ़ाएंगे
  2. दोनों देशों ने FTA पर हस्ताक्षर किए
  3. डेयरी, पशुपालन, सेब और शहद उत्पादन में सहयोग बढ़ेगा
  4. हवाई यात्रा के क्षेत्र में दोनों देश सीधी उड़ानें शुरू करेंगे
  5. डिजि़टल तकनीक, विज्ञान और इनोवेशन में सहयोग करेंगे
  6. जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन पर दोनों देशों में समझौता हुआ
  7. सांस्कृतिक और समुद्री विरासत संरक्षण पर सहयोग पर सहमति
  8. मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दोनों देश समर्थन करेंगे
  9. आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति बनी
  10. व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी

मुक्त व्यापर समझौते से भारत को लाभ

  • भारत के 8,284 निर्यात उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क मुक्त प्रवेश
  • भारत के दवा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की नियामक प्रक्रियाएं आसान होंगी
  • अस्थायी वीजा कार्यक्रम के तहत 3 सालों के लिए भारतीय पेशेवरों को न्यूजीलैंड हर साल 1,600 वीजा जारी करेगा
  • भारत के लिए प्रशांत बाजार और व्यापक ओशिनिया क्षेत्र में व्यापार का रास्ता खुलेगा

यह भी पढ़े: सीसीटीवी की निगरानी में 20 सेंटर पर होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.