पीएम मोदी की अपील का असर! भाजपा शासित राज्यों ने शुरू कर दिए मितव्ययिता के उपाय, गुजरात के Dept. CM का विदेश दौरा रद्द

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पीएम मोदी की अपील का असर! भाजपा शासित राज्यों ने शुरू कर दिए मितव्ययिता के उपाय, गुजरात के Dept. CM का विदेश दौरा रद्द

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उत्पन्न वैश्विक आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसाधनों के संरक्षण के लिए की गयी मितव्ययिता बरतने की अपील का असर होने लगा है. भले ही अभी यह भाजपा शासित राज्यों में देखा जा रहा है, लेकिन उम्मीद है जैसे-जैसे इसका महत्व और इसकी आवश्यकता समझ आएगी दूसरे राज्य भी इसको लागू करेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोने की खरीदारी को सीमित करने के उपाय अपने राज्य में करने शुरू कर दिए हैं. इसके लिए कड़े मितव्ययिता उपाय अपनानते हुए कुछ निर्देश राज्यवासियों के लिए जारी किए गए हैं. साथ ही प्रधानमंत्री की अपील की गंभीरता को समझते हुए संसाधन संरक्षण में सहयोग करने की भी अपील की है. योगी सरकार ने जनता से सोने की अनावश्यक खरीदारी करने, ईंधन के उपयोग को कम करने के साथ अनावश्यक खर्चों से बचने की अपील की है. 

भाजपा शासित राज्य गुजरात ने भी प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर काम करना शुरू कर दिया है. गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा को स्थगित कर दिया है. साथ ही उन्होंने गुजरात वासियों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को गंभीरता को समझते हुए एक साल तक सोना की खरीद के साथ, विदेश दौरों से भी बचने की अपील की है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पीएम मोदी की अपील पर काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के लिए सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती शुरू की है.

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में हो रहीं धड़ाधड़ गिरफ्तारियां, मास्टरमाइंड भी शिकंजे में आया,10 लाख 'गेस पेपर' का सौदा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.