West Bengal CM Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में अब 'BJP सरकार', शुभेंदु अधिक...

West Bengal CM Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में अब 'BJP सरकार', शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

west bengal cm oath ceremony live पश्चिम बंगाल में अब bjp सरकार शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
15 साल बाद बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया हैं. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हैं.शुभेंदु अधिकारी के अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने. 


शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपीयनता की शपथ दिलाई. 


दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने ली शपथ 
शुभेंदु अधिकारी के अलावा खड़गपुर विधायक दिलीप घोष और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. 


अशोक कीर्तनिया ने लिया शपथ 
बनगांव उत्तर से जीत कर आए विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अशोक कीर्तनिया लगातार दो बार से विधायक हैं. 


खुदीराम टुडू ने ली शपथ
रानीबांध सीट से पहली बार विधायक चुने गए खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. खुदीराम टुडू बंगाल BJP के प्रमुख आदिवासी चेहरे में से एक हैं.


ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी
बंगाल के नवनिर्वाचित सीएम शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह बस कुछ देर में शुरू होने वाला हैं. पीएम मोदी समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं.


बंगाल पहुंचे सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोलकाता पहुंच गए हैं. बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भी उन्होंने जमकर प्रचार किया था. उन्होंने राज्य में कई रोड शो और रैलियां की थी.


निसिथ प्रमाणिक ने भी किया शपथ ग्रहण 
माथाभंगा सीट से विधायक चुने गए निसिथ प्रमाणिक ने भी शपथ ग्रहण किया. TMC से अपनी राजनीति शुरू करने वाले निसिथ ने 2019 में BJP का दामन थाम लिया था. वह कूचबिहार से सांसद रह चुके हैं. साथ ही निसिथ केंद्रीय राज्यमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं.

पीएम का पांव छूकर लिया आशीर्वाद 
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर मुलाकात की. 



CM योगी पहनाया भगवा गमछा 
शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो योगी आदित्यनाथ ने अपना गमछा उतारकर उन्हें पहना दिया. CM योगी की ओर से दिया गया यह भगवा गमछा शुभेंदु अधिकारी के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है.


पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलने वाला हैं. लंबे समय तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के बाद अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार सरकार बनाने जा रही हैं. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राजनीतिक गलियारों में इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जबरदस्त हलचल बनी हुई हैं.

कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया हैं. बीजेपी ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं. समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी कर दी गई हैं.

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं.

ममता बनर्जी को भी भेजा गया न्योता
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया हैं. प्रोटोकॉल के तहत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ममता बनर्जी समारोह में शामिल होंगी या नहीं. बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई. इस चुनावी नतीजे के साथ ही बंगाल में टीएमसी के 15 साल पुराने शासन का अंत हो गया.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में आज आसमान बरसाएगा आफत! कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

ED की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में गंभीर आरोप

देश-विदेश

ED की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में गंभीर आरोप

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

झारखंड

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

देश-विदेश

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

झारखंड

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

झारखंड

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन