न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अक्सर लोग शराब के साथ तरह-तरह के चखने का सेवन करते हैं. ऐसे में ये जानना जरुरी है कि कौन-सी चीज हमे शराब के साथ खानी चाहिए और कौन-सी नहीं. शराब और खाने की पसंद अक्सर पार्टी या दोस्तों की मीटिंग का हिस्सा होती हैं. लोग शराब के साथ नमकीन, चिप्स या फलों का सेवन करना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ फलों को शराब के साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं? जी हां, सही सुना आपने!
जानकारी के अनुसार, शराब पीते समय खट्टे फलों से दूरी बनाना बेहद जरुरी हैं. संतरा, अंगूर जैसे खट्टे फल या नींबू जैसी चीजें शराब के साथ लेने पर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या पैदा कर सकती हैं. इसका कारण है कि खट्टे फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड शराब के साथ मिलकर शरीर में हानिकारक प्रतिक्रिया कर सकता हैं. इसके अलावा, शराब के साथ मिठास वाले फल या कुछ खट्टे फल खाने से शरीर पर लोड बढ़ जाता हैं. यह न केवल पेट को भारी कर सकता है बल्कि लंबे समय में हृदय और लीवर पर भी नकारात्मक असर डाल सकता हैं.
शराब के साथ क्या खाएं?
शराब के साथ खाने के लिए बेहतर विकल्प है ड्राई फ्रूट्स और नमकीन स्नैक्स, जैसे काजू, बादाम, अखरोट. ये आपके शरीर पर अतिरिक्त भार नहीं डालते और शराब के असर को कम करने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स सलाह देते है कि शराब पीते समय फलों और मिक्स्ड स्नैक्स का चयन समझदारी से करें. खट्टे फल, खासकर संतरा, अंगूर, नींबू और अनानास, शराब के साथ भूलकर भी न लें.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह के रूप में दी गई हैं. अगर आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या एलर्जी है तो शराब या किसी भी खाने-पीने की चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से सलाह जरुर लें.
यह भी पढ़े: हादसे में अजन्मे बच्चे की मौत पर क्या मिलेगा मुआवजा? कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला..