ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर के स्वागत के लिए मुंबई तैयार, BMC मुख्यालय पर भारत और ब्...

ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर के स्वागत मे मुंबई तैयार

ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर के स्वागत के लिए मुंबई तैयार, BMC मुख्यालय पर भारत और ब्रिटेन के झंडों की रोशनी

ब्रिटिश pm कीर स्टार्मर के स्वागत के लिए मुंबई तैयार bmc मुख्यालय पर भारत और ब्रिटेन के झंडों की रोशनी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के 8 से 9 अक्टूबर तक होने वाले भारत के आधिकारिक दौरे के लिए मुंबई में ज़ोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. उनके स्वागत के लिए एक खास इंतज़ाम किया गया है— बीएमसी मुख्यालय को भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के झंडों की रोशनी से सजाया गया है. ब्रिटिश काल में बना बीएमसी मुख्यालय, जो आज भी मुंबई के प्रशासनिक ढांचे का केंद्र है, उसकी यह चमकदार सजावट दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता और साझेदारी का प्रतीक है. यह खूबसूरत नज़ारा वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान खींच रहा है.

आज से दो दिन का दौरा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज बुधवार (8 अक्टूबर) से दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा. प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ इस दौरे में 100 से ज़्यादा बिजनेस लीडर्स, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां आ रही हैं.

पीएम मोदी से होगी मुलाकात
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री स्टार्मर 9 अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेता विजन 2035 के तहत भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे.

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लेंगे हिस्सा
गुरुवार को, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में भी हिस्सा लेंगे. इस दौरान भारत-UK टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनीशिएटिव (TSI) पर चर्चा की जाएगी. यह पहल टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी. दोनों नेता उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों के साथ भी बातचीत करेंगे, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

यह भी पढे: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष