पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन विधेयक
Investigation

मोदी सरकार ने दी पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन विधेयक को मंजूरी, 10 साल की जेल व 10 करोड़ रूपए जुर्माने का प्रावधान

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सोमवार को इस संशोधन विधेयक को संसद में पेश कर सकते हैं

By : Ark Sahuliyar
मोदी सरकार ने दी पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन विधेयक को मंजूरी, 10 साल की जेल व 10 करोड़ रूपए जुर्माने का प्रावधान

न्यूज़11 भारत 
नई दिल्ली/डेस्क:
केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें दोषियों के खिलाफ पहले से अधिक कड़े दंड का प्रावधान किया गया है. प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, पेपर लीक जैसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों को अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. इसके अलावा, संगठित तरीके से पेपर लीक कराने वाले गिरोहों और नेटवर्क के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है.

सोमवार को संसद में पेश किया जा सकता है संशोधन विधेयक 
विधेयक में यह भी व्यवस्था की गई है कि ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी, जहां तीन महीने के भीतर फैसला सुनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे परीक्षा संबंधी अपराधों के मामलों का जल्द निपटारा संभव हो सकेगा. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सोमवार को इस संशोधन विधेयक को संसद में पेश कर सकते हैं. सरकार का कहना है कि नए कानून का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें- 720 नई एंबुलेंस खरीदेगा स्वास्थ्य विभाग, एक माह में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.