सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

कल मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे.

By : News11 Bharat
सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच कल मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में मंत्रियों और सोनम वांगचुक के बीच क्या बातें हुई, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मंत्रियों ने डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में आईसीयू 8 में भर्ती वांगचुक के स्वास्थ्य का हालचाल लिया. 

बताते चलें कल शाम करीब 7:30 बजे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आगे के उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट किया गया था. कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेदांता शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे. 

इधर सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल लाये जाने के बाद आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वहीं एंट्री गेट पर पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है. बिना जांच और पहचान पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा.

इसे भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को भुगतनी होगी कड़ी सजा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.