बांग्लादेश: ढाका में गारमेंट फैक्ट्री और केमिकल वेयरहाउस में लगी भीषण आग, 16 मजदूरों की मौत

बांग्लादेश: ढाका में गारमेंट फैक्ट्री और केमिकल वेयरहाउस में लगी भीषण आग, 16 मजदूरों की मौत

बांग्लादेश ढाका में गारमेंट फैक्ट्री और केमिकल वेयरहाउस में लगी भीषण आग 16 मजदूरों की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक गंभीर हादसा हुआ. शाह आलम इलाके में स्थित चार मंजिला गारमेंट फैक्ट्री और उसके पास केमिकल वेयरहाउस में आग लगने से कम से कम 16 मजदूरों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए.

फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के अधिकारी तल्हा बिन जसीम के अनुसार, आग की शुरुआत केमिकल वेयरहाउस में हुई और फैक्ट्री तक फैल गई. फायर सर्विस प्रवक्ता अनवरुल इस्लाम ने बताया कि खोज अभियान में अब तक केवल गारमेंट फैक्ट्री से 16 शव बरामद किए गए हैं. आग को फैक्ट्री से नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन केमिकल वेयरहाउस में आग अभी भी जारी हैं.

फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने कहा कि शवों की स्थिति इतनी भयावह है कि उनकी पहचान केवल DNA टेस्ट से ही संभव होगी. मृतकों के शव ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे गए हैं. चौधरी ने बताया कि संभवतः मृतक जहरीली गैस के कारण मारे गए. उनका अनुमान है कि आग की शुरुआत केमिकल विस्फोट से हुई, जिससे जहरीली गैस फैली और कई लोग तुरंत मारे गए. मृतक मुख्य रूप से दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे हुए थे. बिल्डिंग की छत टिन और खपरैल की बनी थी और उसका निकास दो ताले से बंद था. अचानक लगी आग और जहरीली गैस के कारण लोग बेहोश होकर मारे गए. केमिकल वेयरहाउस में 6 से 7 प्रकार के रसायन संग्रहीत थे, इसलिए वहां प्रवेश करना अभी भी खतरनाक हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन और लूप मॉनिटर जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं.

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता देने और जांच तेज़ करने के निर्देश दिए. फायर सर्विस ने बताया कि आग की सूचना सुबह 11:40 बजे मिली और टीम 11:56 बजे मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए 12 फायर फाइटिंग यूनिट्स ने प्रयास किया.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: धूप में भी ठिठुरन! झारखंड में शुरू हुई गुलाबी सर्दी, रांची से लातेहार तक महसूस हो रही ठंड
 
संबंधित सामग्री

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

झारखंड

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।

रांची के हरमू इलाके में बिजली के खंभे में लगी आग

झारखंड

रांची के हरमू इलाके में बिजली के खंभे में लगी आग

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

झारखंड

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।