न्यूज़11 भारत
नेशनल/डेस्क: आज रविवार है, लेकिन इसके बावजूद आज आप बैंक से जुड़े कामकाम कर सकते हैं. जी हां, आज रविवार होने के बावजूद देशभर में सरकारी बैंक खुले हैं. तो अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले, यहां एक बार जरूर चेक कर लें कि आज कौन-कौन से बैंक खुले हैं.
आज कौन-कौन से बैंक खुले हैं?
वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक आज सभी सरकारी बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे. आज ये सभी बैंक खुले रहेंगे.
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ इंडिया
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक
हालांकि बैंक कर्मचारी यूनियन ने रविवार को बैंक खुले रखने का विरोध जताया है. इस वजह कई बैंकों के कर्मचारियों ने रविवार को बैंक आने से मन कर दिया है. इस वजह से कई बैंक आज खुले तो हैं, लेकिन कर्मचारियों के न होने के कारण बैंक में कामकाज ठप पड़ा है. ऐसे में पहले पता कर लें कि आपके बैंक में आज कामकाज हो रहा है या नहीं.
रविवार को क्यों खुला है बैंक ?
बताते चलें बैंक कर्मियों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. सामान्यतः साप्ताहिक अवकाश के अनुसार 26-27 सितंबर बैंक बंद रहते और फिर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहते. इस तरह लगातार 5 दिनों तक बैंकों का कामकाज ठप हो जाता, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता.
इस समस्या से बचने के लिए RBI ने अधिसूचना जारी कर रविवार को बैंक खुला रखने का निर्देश दिया है. और इसी वजह से कल रविवार को बैंक खुले रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से दी मात