न्यूज़11 भारत
पूर्वी सिंहभूम/डेस्क: जिले से सटे पश्चिम बंगाल में करंट लगने से तीन हाथियों की मौत हो गयी. मरने वाले हाथियों में एक व्यस्क और दो बच्चे हैं. हाथियों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह दुखद हादसा पश्चिम बंगाल के वीर कांटारेंज के हड़तोड़ा मैदान में हुई है.
बताते चलें जमशेदपुर जिला और पूरे कोल्हान में 12 से ज्यादा हाथियों की मौत हो चुकी है. हाथियों की मौत का सिलसिला झारखंड के बाद पश्चिम बंगाल में भी जारी है. सूत्रों की मानें तो हाथी भोजन की तलाश में जंगल से निकलते हैं और मौत के मुंह में चले जाते हैं. ऐसे में वन विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि हाथी की सुरक्षा के साथ उसके भोजन की व्यवस्था जंगल में ही करें.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां