LIC बिल्डिंग में आग

जमशेदपुर: LIC बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान;  कंप्यूटर-लैपटॉप सब जलकर खाक 

इस अगलगी में 200 से अधिक कंप्यूटर, 20 लैपटॉप और 45 AC जलकर खाक हो गए. 

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर: LIC बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान;  कंप्यूटर-लैपटॉप सब जलकर खाक 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जिले के बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग में देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया. इस अगलगी की घटना में सारा सामान जलकर खाक हो गया. आग की लपटें आसपास की बिल्डिंग की ओर बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. इस अगलगी में करोड़ों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. 200 से अधिक कंप्यूटर, 20 लैपटॉप और 45 AC जलकर खाक हो गए. 

मिली जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग में गेल इंडिया कंपनी के दो कर्मचारी रात्रि ड्यूटी कर रहे थे. आग लगने के बाद दोनों बिल्डिंग में ही फंस गए. हालांकि टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग के लोगों ने दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला. 

इसे भी पढ़ें: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित

संबंधित सामग्री

खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, बाबू बंशी साव बने नए थाना प्रभारी

खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, बाबू बंशी साव बने नए थाना प्रभारी

पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर बाबू बंशी साव को खूंटी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

पलामू: हुसैनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ देर शाम की छापेमारी, दुकानों-ठेलों व होटलों की हुई जांच

पलामू: हुसैनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ देर शाम की छापेमारी, दुकानों-ठेलों व होटलों की हुई जांच

पुलिस बल ने जय प्रकाश चौक, नहर मोड़, स्टेशन रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित दुकानों, होटलों, गुमटी एवं ठेला दुकानों की जांच की.

झारखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, 19 जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, 19 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गयी है.

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.