न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क: जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई, हवलदार और जवानों समेत कुल 276 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है.
पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर बाबू बंशी साव को खूंटी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं परशुराम पासवान को तोरपा अंचल और अनिल उरांव को खूंटी अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. इसके अलावा 14 पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है.
जिला बल के 247 हवलदार और जवानों की भी नई जगहों पर तैनाती की गई है. इनमें से कई जवानों को खूंटी, तोरपा, कर्रा, रनिया, तपकरा और जरियागढ़ थाना के रिजर्व गार्ड में लगाया गया है. वहीं कुछ जवानों की ड्यूटी उप-कारा, व्यवहार न्यायालय, लोधमा पिकेट और वीआईपी व प्रशासनिक आवासों की सुरक्षा में लगाई गई है.
इससे पहले 12 जवानों को विभिन्न पुलिस अंचलों और एसडीपीओ कार्यालयों में तैनात किया गया था. एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के अंदर नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही योगदान की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: LIC बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान; कंप्यूटर-लैपटॉप सब जलकर खाक