सफलता की उड़ान

अंतरिक्ष मिशन पर निकले भारतीय मूल के अनिल मेनन, 8 महीने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर बिताएंगे, करेंगे बड़े प्रयोग

कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रूस के सोयुज MS-29 अंतरिक्ष यान के जरिए भरी उड़ान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अंतरिक्ष मिशन पर निकले भारतीय मूल के अनिल मेनन, 8 महीने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर बिताएंगे, करेंगे बड़े प्रयोग

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को लम्बे अंतरिक्ष मिशन पर निकले हैं. नासा के बड़े मिशन पर भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात 8:17 बजे अनिल मेनन की यह अंतरिक्ष की उड़ान शुरू हुई. कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रूस के सोयुज MS-29 अंतरिक्ष यान के जरिए अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए. अनिल मेनन करीब 8 महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताएंगे और इस दौरान वह कई वैज्ञानिक शोध और प्रयोग करेंगे.

पेशे से इमरजेंसी मेडिसिन डॉक्टर अनिल मेनन 2014 में नासा से जुड़े थे. इसके बाद 2021 में वह अंतरिक्ष यात्री चुने गए. जिस अंतरिक्ष मिशन पर वह निकले हैं, उसकी वह 2 वर्षों से तैयारी कर रहे थे. अनिल अमेरिकी स्पेस फोर्स के कर्नल और नासा के पूर्व फ्लाइट सर्जन हैं।

अनिल मेनन आठ महीने तक करेंगे कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक शोध

अनिल मेनन 240 दिन तक ISS पर रहकर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक शोध करने वाले हैं-

  • स्पेस मेडिसिन - माइक्रोग्रैविटी में ब्लड फ्लो, नसों की बनावट और ब्लड कंपोजिशन कैसे बदलता है.
  • ISS के पीने के पानी से मेडिकल ग्रेड के इंट्रावेनस फ्लुइड बनाने की टेक्नोलॉजी टेस्ट करेंगे।
  • माइक्रोग्रैविटी में हाई-प्योरिटी सेमीकंडक्टर क्रिस्टल बनाना। इससे हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटर, AI सिस्टम और मेडिकल डिवाइस के लिए बेहतर चिप्स बन सकते हैं।
  • माइक्रोग्रैविटी में खून की नली जैसी स्ट्रक्चर प्रिंट करना। इससे एजिंग और फ्यूचर मेडिकल ट्रीटमेंट में मदद मिलेगी.

इन शोधों से भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों, नई तकनीकों और पृथ्वी पर चिकित्सा तथा विज्ञान के क्षेत्र को लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: बड़े इन्तजार के बाद आखिर इंगलैंड में टीम इंडिया को जीत मिल ही गई, शुभमन की सेना ने 6 विकेटसे जीता बर्मिंघम में वनडे

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.