भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर का हुआ तलाक, इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

By : Mansi Kumari
भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर का हुआ तलाक, इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग-स्पिनर राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जौहर का विवाह अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया हैं. दोनों ने 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, लेकिन शादी के करीब चार साल बाद उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अलग होने का निर्णय लिया.

राहुल चाहर ने साझा किया भावुक संदेश
26 वर्षीय राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में अपने तलाक की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उन्होंने कम उम्र में शादी की थी, उस समय वे खुद को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे. राहुल ने बताया, "इसके बाद ऐसे साल आए, जिनकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी. पिछले पंद्रह महीने कोर्टरूम में गुजरे, जहां मैंने धैर्य, मजबूती और सच की ताकत सीखी."

राहुल ने आगे कहा कि अब यह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है और वे इसे गुस्से या पछतावे के साथ नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहे हैं. उनका मानना है कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, बल्कि हमें सिखाने, बदलने और जीवन में समझदारी बढ़ाने के लिए होते हैं.

राहुल ने लिखा, "यह अंत नहीं है, यह एक रिलीज हैं. एक रीसेट हैं. एक वादा है कि आगे से जो कुछ भी बनाऊंगा, वह आत्मसम्मान, शांति और बेहतर फैसलों पर आधारित होगा." उनके इस संदेश के बाद फैन्स और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि, राहुल और ईशानी ने दिसंबर 2019 में सगाई की थी. कोरोना महामारी के चलते शादी कुछ समय के लिए टल गई थी.

क्रिकेट करियर और आईपीएल 2026
राहुल चाहर ने भारतीय टीम के लिए अब तक 1 ओडीआई और 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वनडे इंटरनेशनल में उनकी औसत 18 से 3 विकेट है जबकि टी20 इंटरनेशनल में 23.85 की औसत से 7 विकेट दर्ज हैं. राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के लिए आखिरी बार खेला था. आईपीएल 2026 में राहुल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे. सीएसके ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा हैं. इससे पहले राहुल ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS), मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमों के लिए खेलते हुए 79 मैचों में 75 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसकी औसत 28.66 हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: मौसम का अचानक बदलाव.. रांची, खूंटी, हजारीबाग सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.