सोनम वांगचुक

अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट 

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सफदरजंग अस्पताल की ओर से अपडेट जारी किया गया है.

By : News11 Bharat
अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
सोनम वांगचुक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. इसी बीच हॉस्पिटल की ओर से सोनम वांगचुक की हेल्थ पर अपडेट जारी किया गया है. जारी अपडेट के अनुसार आज सोमवार को उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. सोनम वांगचुक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं.

सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि सोनम वांगचुक को व्यापक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है. उनके नाड़ी, रक्तचाप और अन्य जीवन रक्षक मानक स्थिर हैं, लेकिन रक्त संबंधी जांच के मानकों के कारण उन पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी बनाए रखना जरूरी है. वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स, नई दिल्ली के चिकित्सकों का आकलन है कि लगातार उपचार और बिना रुकावट निगरानी आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके.

बताते चलें सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे. इसी बीच 18 जुलाई की सुबह दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और चिकित्सकों की सलाह के बाद दिल्ली पुलिस जबरन उन्हें अस्पताल के गयी. हालांकि अस्पताल में ही सोनम वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल नहीं तोड़ा है. 

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.