न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- मुंबई जैसे महानगरों में बैचलर के सामने कई तरह के चैलेंजेज आती रहती है. लेकिन चुनौती तब ज्यादा बढ़ जाती है जब बात महिला की हो. मुंबई में रह रही एक 26 वर्षीय महिला ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया में सुनाई, जिसमें जिस मकान में रह रही है उससे जुड़ी हैरान करने वाली खबरों के बारे में बताया. मुंबई मे एक अपार्टमेंट किराए पर लेने वाली महिला ने बताया कि उसके मकान मालिक ने उसे अश्लील वीडियो दिखाए और फिर महिला तनाव में आ गई. महिला ने रेडिट पर पोस्ट कर पूरी जानकारी दी. पोस्ट के अनुसार 40 साल का मकान मालिक रविवार को मेंटेनेंस के बहाने अपार्टमेंट में आया और फिर महिला से कहा कि उसकी पुरानी हार्डवेयर टेबलेट से थोड़ा जोड़ना है, शख्स ने प्लास्टिक में डीवीडी से भरा एक प्लास्टिक बैग निकाला, महिला को लगा कि पेन ड्राइव में फिस्मे होंगी, लेकिन महिला को जल्द ही पता लग गया कि इसमें अश्लील वीडियोज हैं. महिला ने कहा कि फिर मुझे समझ नहीं आने लगा कि क्या प्रतिक्रिया दूं, महिला ने नजरें फेर ली.
हालांकि महिला ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि शख्स के खिलाफ उसने औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई या नहीं. सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस के पास महिला को जाने की सलाह दी. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कभी भी मकान मालिक को घर घुसने न दें.
ये भी पढ़ेंः- कंपनी की महिला बॉस कर्मचारी के प्यार में हुई पागल, शादी तुड़वाने के लिए दिए 30 लाख युआन