राष्ट्रीय राजमार्ग

फरवरी से देश में NH पर फर्राटे से चलेंगी गाड़ियां, बैरियर-फ्री सिस्टम होगा लागू, टॉल नाकों पर गाड़ियों के रुकने का झंझट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नए सिस्टम के साथ की और कई घोषणाएं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
फरवरी से देश में NH पर फर्राटे से चलेंगी गाड़ियां, बैरियर-फ्री सिस्टम होगा लागू, टॉल नाकों पर गाड़ियों के रुकने का झंझट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि फरवरी से National High Way पर चलना और भी आसान हो जाएगा. केन्द्रीय मंत्री के अनुसार फरवरी से राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैरियर फ्री सिस्टम लागू होने जा रहा है. इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टॉल नाकों पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. यानी नई व्यवस्था में वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स चुकाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' में कही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार फास्टैग (FASTag) को ऑटोमैटिक नंबर-प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. इससे टोल कलेक्शन पूरी तरह से आधुनिक भी हो जाएगा और सरकार के सालाना राजस्व में 10,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी भी हो जाएगी. नितिन गडकरी ने बताया कि नया सिस्टम FASTag डेटा और गाड़ी की नंबर प्लेट दोनों की एक साथ पहचान करेगा और टॉल कलेक्शन का काम अपने आप सटीकता के साथ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: विवादित भूमि पर निर्माण पूरा, अब नोटिस की कार्रवाई, क्या ‘माननीय महोदय’ के प्रभाव में बेबस रहा अंचल प्रशासन?

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.